INDW vs SAW, Shefali Verma Double Century: एमएस धोनी के गढ़ में शुक्रवार (28 जून 2024) को युवा बल्लेबाज का बल्ला जमकर गरजा। भारतीय महिला टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 194 गेंदों पर दोरहा शतक जमाया। इसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाली महिला बन गईं। उन्होंने 197 गेंदों पर 23 चौके और 8 छक्के की मदद से 205 रन बनाए। इसके बाद वे रनआउट हो गईं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 161 गेंद में 27 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 312 गेंद में रिकॉर्ड 292 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
शेफाली ने सदरलैंड को छोड़ा पीछे
भारत की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई। 20 साल की शैफाली ने सिर्फ 194 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर सदरलैंड को पीछे छोड़ा। जबकि ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी सदरलैंड ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था।
टेस्ट में इनके नाम दोहरा शतक
| नाम | टीम | बनाम
टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाली दूसरी भारतीय बनीं शेफाली
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विस्फोट पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा टेस्ट क्रिकेट के स्पेशल क्लब में शामिल हो गईं। उन्होंने पूर्व कप्तान कप्तान मिताली राज के बाद 22 सालों के लंबे समय अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय भी बनीं। मिताली ने अगस्त 2002 में टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ हुए दूसरे टेस्ट के दौरान 407 गेंदों पर 214 रन बनाए थे।
