क्रिकेट

T20 World Cup: शाकिब अल हसन जड़ सकते हैं गेंदबाजी में 'स्पेशल पचासा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 03:04 AM IST

Most Wickets in T20 World Cup History: टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप के दौरान विकेटों को पचासा जड़ने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन सकते हैं। जानिए इस उपलब्धि से शाकिब अल हसन हैं कितने कदम दूर?

Image

Shakib-Al-Hasan

Photo : Twitter

मेलबर्न: बांग्लादेश की टी20 टीम के कप्तान शाकिब अल हसन उन दो खिलाड़ियों में शामिल हैं जो साल 2007 में आयोजित पहले टी20 विश्व कप से लगातार शिरकत कर रहे हैं। शाकिब आठवीं बार टी20 विश्व कप में शिरकत करने जा रहे हैं। उनके अलावा टी20 विश्व कप में आठवीं बार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी भाग ले रहे है। इन दोनों के अलावा ऐसा और कोई खिलाड़ी नहीं कर सका है।

टी20 विश्व कप इतिहास के हैं सबसे सफल गेंदबाज

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के पास अपनी इस उपलब्धि में चार चांद लगाने का शानदार मौका है। शाकिब का नाम टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में दर्ज है। उन्होंने टी20 विश्व कप में खेले 31 मैच की 30 पारियों में कुल 41 विकेट अपने नाम किए हैं। ये विकेट उन्होंने 17.29 के औसत, 6.43 की इकोनॉमी और 16.1 के स्ट्राइक रेट से लिए हैं। 9 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

यूएई में तोड़ा था शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

साल 2021 में यूएई में खेले गए विश्व कप में शाकिब ने शानदार प्रदर्शन किया था। शाकिब ने पिछले टी20 विश्व कप में खेले कुल 6 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही वो शहिद अफरीदी(39) को पीछे छोड़कर टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने थे।

जड़ सकते हैं विकेटों का पचासा

ऐसे में इस बार अगर शाकिब की फिरकी का जादू चल निकला तो वो टी20 विश्व कप इतिहास में पचास विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं। वो विकेटों को पचासा जड़ने से 9 विकेट दूर हैं। अगर शाकिब टीम की कमान संभालते हुए ऐसा करने में सफल हुए तो उनका नाम टी20 क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article