क्रिकेट

शोएब की तीसरी निकाह पर शाहिद अफरीदी ने ऐसे ली मौज, खिलखिलाकर हंस पड़े लोग-VIDEO

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 24, 2024, 09:43 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शोएब मलिक की तीसरी शादी की मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए चुटकी ली है।

Image

शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक

नई दिल्ली: भारत की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को तलाक देकर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक तीसरी बार विवाह बंधन में बंधे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ निकाह करके सबको अचंभे में डाल दिया। भारत-पाकिस्तान दोनों देशों में शोएब-सानिया के अलग होने की आधिकारिक खबर किसी के पास नहीं थी।

ऐसे में तीसरी शादी के ऐलान के बाद हर तरफ दोनों के तलाक की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर शोएब मलिक के हर कदम का आकलन उनकी तीसरी शादी से हो रहा है। ऐसे में मलिक के पाकिस्तानी टीम में साथी रहे शाहिद अफरीदी ने भी उनके तीसरे निकाह पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसी लाइफपार्टनर के साथ गुजारें सारी जिंदगी

शाहिद अफरीदी से जब ये पूछा गया कि आप शोएब मलिक की तीसरी शादी पर क्या कहेंगे तो अफरीदी ने कहा, 'शोएब मलिक को बहुत बहुत मुबारकबाद। इंशाअल्लाह वो इसी लाइफपार्टनर के साथ सारी जिंदगी खुश रहे।'

ये रही सानिया-शोएब के अलग होने की वजह

साल 2010 में सानिया मिर्जा से निकाह करने से पहले आयशा सिद्दिकी के साथ निकाह किया था। सानिया मिर्जा उनकी दूसरी पत्नी थीं। सानिया को शोएब का अन्य महिलाओं के साथ मेल-जोल पसंद नहीं था। यही उनके और शोएब के निकाह के 14 साल बाद अलग होने की वजह बना। ऐसे में अब हर कोई शाहिद अफरीदी के कमेंट पर मलिक की चुटकी ले रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article