क्रिकेट

शनिवार को दो कप्तान के साथ चुनी जाएगी टी20 की दो अलग-अलग टीम, जान लें कारण

शनिवार को दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन नए टी20 कप्तान का ऐलान किया जाएगा साथ ही दो अलग-अलग टीमों की भी घोषणा की जा सकती है।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

शनिवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास होने वाला है। ओलंपिक 2028 और टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत इसी दिन से हो जाएगी, जब मुंबई में चयन समिति बैठेगी और टी20 के नए कप्तान की घोषणा करेगी। इस फॉर्मेट के लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की जाएगी, और इसके लिए दो अलग-अलग कप्तान भी घोषित किए जा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में आयरलैंड दौरे के साथ वापसी करेगी। आयरलैंज के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। इस दौरे पर तीन वनडे मैच की सीरीज भी खेली जाएगी।

दो टीम और दो कप्तान की घोषणा

एक टीम तो आयरलैंड और इंग्लैंड दौर के लिए चुनी जाएगी, जिसकी कमान श्रेयस अय्यर के पास होगी तो दूसरी टीम एशियन गेम्स के लिए चुनी जाएगी। 19 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए तिलक वर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है।

कुछ नए नामों को मिल सकता है मौका

इसके तहत कुछ ए नामों को कंसिडर किया जा सकता है। सूर्यवंशी के भी इस टी20 टीम का हिस्सा बनने की संभावना है। कुछ नए नाम इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जिनमें तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी शामिल हैं। चयनकर्ता मोहम्मद शमी को टीम से बाहर करने पर अडिग हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडियन प्रीमियर लीग में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को 36 साल की उम्र में टीम में वापस बुलाया जाता है या नहीं।

भुवनेश्वर ने सपाट पिचों पर शानदार प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड की परिस्थितियों में सफल होने की उनकी अच्छी संभावना है। हालांकि, उनके राह में फिटनेस सबसे बड़ी बाधा है। समिति इस बात पर विचार करेगी कि क्या भुवनेश्वर 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों और उसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप तक पूरी तरह फिट रह सकते हैं या नहीं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article