क्रिकेट

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ही केएल राहुल को परेशान करेगा ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, खुलेआम दे दिया चैलेंज

Border Gavaskar Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले प्रेक्टिस मैच का आयोजन किया जाने वाला है। इस मैच से पहले ही स्कॉड बोलैंड ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के चैलेंज दे दिया है।

Image

केएल राहुल (फोटो- PTI)

Border Gavaskar Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच प्रेक्टिस मैच खेला जाने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत ए के खिलाफ गुरुवार से यहां खेले जाने वाले चार दिवसीय मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के दौर और आगें बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के खत्म होते ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी। यह दोनों खिलाड़ी एमसीजी में दूसरे चार दिवसीय मैच में भारत ए के लिए खेलेंगे।बोलैंड ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ मैंने कुछ साल पहले भारत में एक मैच में उनके खिलाफ गेंदबाजी की है। अपने मैदान पर उनके खिलाफ गेंदबाजी करने का अनुभव अलग तरह का होगा।’’

राहुल ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर शतक लगाया था लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस देश में चार मैचों में 20.77 की औसत से रन बनाये हैं।बोलैंड ने कहा कि वह पारी की शुरुआत में इस 32 साल के बल्लेबाज पर हावी हो सकते हैं।

राहुल पर दवाब बनाया जा सकता है- बोलैंड

स्कॉट बोलैंड ने कहा कि- 'वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है लेकिन मुझे लगता है कि वह ऐसा बल्लेबाज है जिसके खिलाफ पारी की शुरुआत में मेरे पास दबदबा बनाने का मौका होगा। उम्मीद है कि मैं आगामी मैचों में उस पर भारी पडूंगा।'न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में शून्य और 12 रन की पारियों के बाद राहुल को अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था।उन्होंने टेस्ट में अपना आखिरी शतक 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में लगाया था।उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाये हैं।

भारत की प्लेइंग 11 में हो सकती है वापसी

रोहित शर्मा पांच मैचों की श्रृंखला में अगर 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से बाहर रहते है तो राहुल की एकादश में वापसी हो सकती है।भारत का घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 35 साल के बोलैंड का मानना है कि इस टीम के पास वापसी करने का माद्दा है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article