क्रिकेट

WPL First Concussion Substitute: सयाली सतघरे बनीं विमेंस प्रीमियर लीग की पहली कन्कशन सब्स्टीट्यूट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 4, 2024, 04:00 AM IST

गुजरात जायंट्स के लिए खेलने वाली मुंबई की महिला क्रिकेटर सायली सतघरे विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की पहली कन्कशन सबस्टीट्यूट बन गई हैं। गुजरात और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हेमलता दयालन की जगह कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में मैदान पर उतरीं।

Image

सयाली सतघरे

बेंगलुरु: गुजरात जायंट्स के लिए खेलने वाली 24 वर्षीय सयाली सतघरे के नाम विमेंस प्रीमियर लीग का एक स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। सयाली विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की पहली कन्कशन सब्स्टीट्यूट बन गई हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सयाली दयालन की जगह मैदान पर उतरीं।

दयालन हेमलता कैच लेते हुए हुईं चोटिल

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान दयालन हेमलता फील्डिंग करते हुए 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गईं। कैथरीन ब्रेस की गेंद पर उन्होंने जेस जॉनासेन को जीवन दान दिया। गेंद सीधे हेमलता के चेहरे पर जा लगी। गेंद लगते ही फीजियो और मेडिकल स्टाफ हेमलता के पास पहुंचा। कन्कशन की पुष्टि होने के बाद उनकी जगह मैदान पर सयाली सतघरे प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। इसके साथ ही सयाली का नाम विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली कन्कशन्स सब्स्टीट्यूट के रूप में दर्ज हो गया।

नीलामी में नहीं मिला था कोई खरीदार

सयाली घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलती हैं। 24 वर्षीय सयाली को गुजराज जायंट्स ने काश्वी गौतम की जगह टीम में शामिल किया है। सयाली डब्लूपीएल की नालामी में अनसोल्ड रही थीं। उन्हें 10 लाख के बेस प्राइज पर कोई खरीदार नहीं मिला था। ऐसे में काश्वी गौतम का चोटिल होना उनके लिए वरदान बन गया और विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए उन्हें गुजरात जायंट्स के दल में जगह मिल गई।

साल 2021 में नागालैंड के खिलाफ मचाया था धमाल

साल 2021 में सयाली ने मुंबई के लिए खेलते हुए नागालैंड के खिलाफ सीजनियर वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में 7 विकेट झटके थे। उनके इस स्पेल की वजह से नागालैंड की टीम महज 17 रन पर ढेर हो गई थी। इस गेंदबाजी प्रदर्शन के दौरान 4 विकेट मेडन भी डाले थे। उन्होंने साल 2023 में मुंबई की सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका अदा की थी। 10 मैच में उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए थे और बल्ले से भी योगदान दिया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article