क्रिकेट

बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह, खान बंधुओं ने मचाया देश से विदेश तक धमाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 25, 2024, 11:26 PM IST

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज और मुशीर खान ने गुरुवार को बल्ले से धमाल मचा दिया। सरफराज ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ तो मुशीर ने अंडर-19 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ आतिशी शतक जड़ा।

Image

मुशीर खान और सरफराज खान

Photo : Twitter

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में गुरुवार का दिन खान बंधुओं के नाम रहा। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया में एंट्री की बाट जोह रहे सरफराज खान और उनके छोटे भाई मुशीर खान की। गुरुवार को पहले बड़े भाई सरफराज खान ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में आतिशी शतक जड़ा। सरफराज 161 गेंद में 160 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। वहीं बडे़ भाई को दखकर आयरलैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में छोट भाई मुशीर खान ने 106 गेंद में 118 रन जड़ दिया।

बड़े मियां बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह

सरफराज ने 160 गेंद में 161 रन की पारी के दौरान 18 चौके और पांच छक्के जड़े। उनकी पारी की बदौलत इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस के 150 रन के जवाब में 489 रन बनाए। वहीं आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 301 रन का स्कोर खड़ा किया। मुशीर खान ने कप्तान उदय सहारण के साथ साथ 156 (151) रन की साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। मुशीर ने 100 गेंद में अपना शतक 7 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन रन आउट हो गए।

परिवार की विरासत को बढ़ाया आगे

मुशीर खान ने बड़े भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए भारत की अंडर-19 टीम में एंट्री की और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। 2014 के अंडर-19 विश्व कप में सरफराज ने शिरकत की थी और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 74(78) रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। सरफराज ने 6 मैच की 6 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 211 रन 70.33 के औसत और 105.50 की इकोनॉमी से बनाए थे। मुशीर के लिए विश्व कप 2024 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में वो खाता भी नही खोल सके थे लेकिन आयरलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़कर मुशीर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article