क्रिकेट

IND vs ENG: भारत दौरे से पहले इंग्लैंड गेंदबाज नहीं कर पा रहे हैं ट्रेनिंग, जानें क्या है कारण

भारत और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट 22 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहले 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के एक गेंदबाद तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

Image

शाकिब महमूद (साभार-ICC)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से 5 मैच की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। इससे पहले इंग्लैंड के गेंदबाज ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं।दरअसल पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को भारत दौरे के लिए वीजा मिलने में देरी हो रही है जिसके कारण वह अबू धाबी में टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं ले पाएंगे। ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के मुताबिक महमूद को अभी भारत का वीजा नहीं मिला है। वह ऐसे में अबू धाबी में शिविर में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के पास है।

उन्हें हालांकि टीम के खिलाड़ियों के पहले दल के कोलकाता रवाना होने से पहले वीजा मिलने की उम्मीद है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के किसी क्रिकेटर को भारत का वीजा हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर पिछले साल वीजा मिलने में हुई देरी के कारण दोनों देशों के बीच हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाये थे।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भी 2023 के भारतीय दौरे पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। वेबसाइट के मुताबिक पाकिस्तानी मूल के टीम के अन्य खिलाड़ियों रेहान अहमद और आदिल राशीद को भारतीय वीजा मिल गया है। महमूद ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट, नौ एकदिवसीय और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला। इंग्लैंड का भारतीय दौरा 22 जनवरी को कोलकाता ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ शुरू होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article