क्रिकेट

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड से बाहर हुए इशान किशन, इस धुरंधर बल्लेबाज को मिला मौका

Sanju Samson replace Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत से पहले ही कई टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह संजू सैंमसन को टीम में शामिल किया गया है।

Image

इशान किशन (फोटो- x)

Sanju Samson replace Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन कमर की चोट के कारण गुरुवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हो गए हैं। किशन को इंडिया डी की टीम में शामिल किया गया था, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। वे पहले दौर में अनंतपुर में इंडिया सी से भिड़ेंगे। उनकी जगह रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, "विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को मौजूदा अखिल भारतीय बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान कमर में लगी चोट के कारण दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर कर दिया गया है।बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर करीब से नज़र रख रही है और उनके जल्द ठीक होने की दिशा में काम कर रही है।"

संजू सैमसन की एंट्री

किशन की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि केएस भरत पहले दौर में इंडिया डी के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। किशन अभी अनंतपुर नहीं पहुंचे हैं। इंडिया ए के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, जो इस साल की शुरुआत में हुई सर्जरी से उबर रहे हैं, वे भी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया बी के साथ दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी को मिली हरी झंडी

बीसीसीआई ने कहा, "तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी के बाद अपने रिहैब के पूरा होने के करीब हैं और वह दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के खेल से बाहर रहेंगे।" "ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने की अनुमति मिल गई है और वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

सूर्यकुमार यादव भी पहले दौरे से बाहर

सूर्यकुमार यादव भी बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते समय अपने हाथ में चोट लगने के बाद पहले दौर से बाहर हो गए। बयान में कहा गया, "बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अखिल भारतीय बुची बाबू टूर्नामेंट में क्षेत्ररक्षण करते समय अपने दाहिने अंगूठे में मोच आने के बाद दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।" "बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट का आकलन करना जारी रखे हुए है और अगले सप्ताह आगे के मूल्यांकन से दूसरे दौर के लिए उनकी उपलब्धता का निर्धारण होगा।"

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article