क्रिकेट

संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी, लेकिन पार नहीं करा पाए टीम की नैय्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 04:42 AM IST

Sanju Samson fifty: संजू सैमसन ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली लेकिन टीम की जीत की चौखट पार नहीं करा पाए।

Image

Image Credit: AP

लखनऊ: लंबे समय से भारतीय टीम से अंदर बाहर हो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 63 गेंद में 86 रन की नाबाद धमाकेदार पारी खेली। अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बावजूद सैमसन जीत के लिए मिले 250 रन के लक्ष्य तक टीम इंडिया को नहीं पहुंचा सके। भारतीय टीम ने 9 रन के अंतर से मुकाबला गंवा दिया।

51 रन पर 4 विकेट के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैमसन

ईशान किशन के आउट होने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए। उस वक्त स्कोर 51 रन पर चार विकेट था। मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए। अपनी पारी की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने अपने तेवर बरकरार रखे और श्रेयस अय्यर के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 गेंद में 67 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने पांचवें विकेट के लिए शार्दुल ठाकुर के साथ छठे विकेट के लिए 66 गेंद में 93 रन की साझेदारी की। इस दौरान 49 गेंद पर अपना अर्धशतक 3 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया।

अर्धशतक जड़ने के बाद सैमसन ने बदले गियर

अर्धशतक पूरा करने के बाद सैमसन ने अपने गियर बदले। उन्होंने इसके बाद टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। ऐसे में वो एक छोर पर खड़े रहे और चौकों छक्कों की बारिश शुरू कर दी। दूसरे छोर से अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और सैमसन एक छोर पर डटे रहे। 39 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन पर टीम इंडिया ने बना लिए थे।

अंतिम ओवरों में जीत के लिए चाहिए थे 31 रनअंतिम ओवर में जीत के लिए 31 रन भारत को बनाने थे और स्ट्राइक पर सैमसन थे औक गेंद स्पिनर तबरेश शम्सी के हाथों में थी। ऐसे में पहली गेंद शम्सी ने व्हाइड डाली। इसके बाद तीन गेंद पर एक छक्के और दो चौके जड़कर सैमसन ने भारत की जीत की संभावनाओं की जिंदा रखा।

दो गेंद में नहीं जड़ पाए दमदार शॉटजीत के लिए 3 गेंद में 15 रन की और दरकार थी। ऐसे में सैमसन चौथी गेंद पर गच्चा खा गए और दो गेंद शेष रहते भारत की जीत की संभावनाएं धूमिल हो गई। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सैमसन ने एक चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर एक रन सैमसन बना सके। ऐसे में टीम इंडिया ने सैमसन की शानदार पारी के बावजूद मैच 9 रन के अंतर से गंवा दिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article