क्रिकेट

चेन्नई सुपर किंग्स में केवल एक हेड- धोनी, कप्तानी पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी

जबसे संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स ज्वाइन किया है, तब से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या संजू वहां जाकर भी कप्तानी करेंगे, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से साफ कर दिया है कि वह वहां कप्तान के तौर पर नहीं जा रहे हैं। सीएसके की कमान फिलहाल रुतुराज गायकवाड़ के पास है।

Image

एमएस धोनी और संजू सैमसन (साभार-X)

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने के लिए खासे उत्साहित हैं। ऑक्शन से पहले सीएसके ने उन्हें रवींद्र जडेजा के बदले ट्रेड किया था। अब जब संजू का सपना सच होने जा रहा है तो कुछ फैंस को ऐसा लग रहा है कि हो सकता है कि वह इस बार सीएसके की कप्तानी करें, लेकिन संजू ने पहली बार इसको लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कप्तानी को लेकर कहा 'मैं सीएसके हेड और टेल करने नहीं जा रहा। वहां केवल एक हेड है और वह एमएस धोनी हैं। मैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट और माही भाई के भरोसे को सच करने जा रहा हूं। मैं बस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच जीतना चाहता हूं।

संजू ने धोनी को लेकर क्या कहा?

संजू यहीं नहीं रुके, सीएसके के लिए खेलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। संजू ने धोनी को लेकर कहा कि हमने उनसे कई बार बात की है, लेकिन यह पहली बार होगा जब हम उनके साथ खेलेंगे। मेरे पास उनसे काफी कुछ सीखने का मौका है।

रुतुराज गायकावाड़ ही रहेंगे कप्तान

आपको बता दें कि 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में अपनी आखिरी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद रवींद्र जडेजा ने कुछ मैचों के लिए कमान संभाली और अब इस टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के पास हैं। 2024 आईपीएल शुरू होने के एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपने का ऐलान किया था। कप्तान के तौर पर गायकवाड़ का पहला सीजन मिला-जुला रहा। 2024 में चेन्नई ने 5वें नंबर पर फिनिश किया था। गायकवाड़ 583 रन बनाकर टॉप पर रहे थे। लेकिन पिछला सीजन चेन्नई के लिए सबसे खराब रहा था। टीम आखिरी पोजिशन पर रही थी। 14 मैच में चेन्नई की टीम केवल 4 मैच जीत पाई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article