क्रिकेट

सावधान हो जाएं कंगारू, गजब तैयारी कर रहा है यह क्रिकेटर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 14, 2023, 04:57 PM IST

Sanju Samson IND VS AUS ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे का रोमांच शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से मुंबई में होगी। इस मैच में टीम से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसंंग की टीम में वापसी हो सकती है। इसके लिए वे मैदान पर स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Image

प्रैक्टिस करते हुए संजू सैमसन। (Instagram)

Sanju Samson IND VS AUS ODI: चोटिल होने के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज संजू सैमसन की जल्द टीम में वापसी होने वाली है। इसके लिए वे मैदान पर इन दिनों जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग को देखने के बाद ऑट्रेलियाई गेंदबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है। उनको जब भी मैदान पर उतरने का मौका मिलता है तो वे लंबे-लंबे शॉट खेलना पसंद करते हैं। 28 साल के बल्लेबाज संजू सैमसन ने वनडे का आखिरी मुकाबला पिछले साल खेला था। वे एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

मैदान पर दौड़ते दिखे संजू

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे। कभी मैदान पर तेजी से दौड़ लगाते हुए दिखे तो कभी जिम में प्रैक्टिस करते दिखे। संजू इसी साल जनवरी में मुंबई में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन अब वे पूरी तरह से ठीक हैं।

श्रेयस की जगह ले सकते हैं टीम में

कमर दर्द से परेशान श्रेयस अय्यर की जगह टीम में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजू अब पूरी तरह से ठीक हैं। उनको ऑस्ट्रेलिया के टीम में शामिल किया जाएगा। टीम में शामिल श्रेयस अय्यर इन दिनों कमर दर्द से परेशान हैं। उनका अभी इलाज चल रहा है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वे अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो संजू सैमसन को टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है।

पिछले साल खेले थे वनडे मैच

28 साल के बल्लेबाज संजू सैमसन करीब तीन महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने वनडे का आखिरी मुकाबला पिछले साल नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस दौरान उन्होंने 94.73 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंद पर चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए थे। हालांकि, इस मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, इसके बाद वे श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबला खेलने उतरे थे। इसके बाद से कोई भी मैच नहीं खेले हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article