क्रिकेट

संजय मांजरेकर ने बताया क्यों रोहित और विराट के रिटायर होने पर घबराने की जरूरत नहीं

Sanjay Manjrekar On Virat-Rohit Retirement: पहले रोहित शर्मा और उसके बाद विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लने से भारतीय क्रिकेट में खलबली मची हुई, खासतौर पर इसलिए क्योंकि भारत को 20 जून से इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया कि इन दो दिग्गजों के रिटायर होने पर भी क्यों घबराने की जरूरत नहीं।

Image

विराट-रोहित के संन्यास पर संजय मांजरेकर का बयान

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट और रोहित का रिटायरमेंट
  • संजय मांजरेकर ने दी अपनी राय
  • मांजरेकर ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली और संजय मांजरेकर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ‘फैब फोर’ के विदा लेने के बाद भी भारतीय क्रिकेट ने वापसी की थी। आधुनिक क्रिकेट के दिग्गजों रोहित और विराट ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

मांजरेकर ने ‘फैब फोर’ (सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली) की विदाई से इसकी तुलना की। उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो पर लिखा ,‘‘ मैं जानता हूं कि प्रशंसक चिंतित होंगे । फैब फोर के संन्यास के बाद भी ऐसी ही चिंता थी । लेकिन कुछ साल बाद भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बना ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ जब तक भारत में खेल लोकप्रिय हैं और कई प्रतिभाशाली युवा भारत के लिये खेलने को बेताब हैं और ऐसे हजारों युवा हैं । भारतीय टीम के लिये खेलने तक का सफर आसान नहीं है और यहां तक पहुंचने वाले वाकई प्रतिभाशाली होंगे ।’’

मांजरेकर ने कहा ,‘‘ इसमें समय लगेगा लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है । फैब फोर के जाने के बाद क्या हुआ था । हमारी गेंदबाजी बेहतर हुई । यहां भी ऐसा हो सकता है । नये सितारे आयेंगे और नये गेंदबाज भी । भारत दुनिया की आला टीमों में बना रहेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मौजूदा भारतीय टीम को इस नजरिये से भी देखा जा सकता है जिसमें विराट और रोहित टीम का हिस्सा थे लेकिन हम अपनी धरती पर न्यूजीलैंड से 0-3 से हारे और आस्ट्रेलिया में बुरी तरह हारे । इस टीम के साथ हमारे पास खोने के लिये कुछ नहीं है । नयी भारतीय टीम को शुभकामनायें।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article