क्रिकेट

Sania Mirza-Shoaib Malik: क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में दरार? सोशल मीडिया से तस्वीरें Delete

Sania Mirza and Shoaib Malik Divorce Rumours Trigger again: भारत की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके पति पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच दरार की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है सानिया मिर्जा का एक कदम जो उन्होंने सोशल मीडिया पर उठाया है। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक की सभी तस्वीरें हटा दी हैं।

Image

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सानिया मिर्जा-शोएब मलिक के रिश्ते में दरार?
  • पूर्व टेनिस स्टार सानिया ने उठाया बड़ा कदम
  • इंस्टाग्राम से पति शोएब की तस्वीरें डिलीट की

Sania Mirza and Shoaib Malik: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और उनकी पत्नी भारत की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के रिश्ते में दरार की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से रह-रहकर इनके रिश्ते में दरार को लेकर खबरें आ रही थीं जब कुछ समय पहले शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सानिया मिर्जा की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। अब सानिया ने भी ऐसा ही कदम उठाया है।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में खटास को लेकर ताजा चर्चाओं की वजह है सानिया मिर्जा का एक कदम। दरअसल, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

अब सानिया के इंस्टा अकाउंट पर शोएब की सिर्फ एक-दो तस्वीरें बची हैं, वो तस्वीरें भी उनके बच्चे के जन्मदिन की हैं। शोएब ने भी कुछ ऐसा ही किया था। इसके अलावा इन दोनों की साथ में जितनी भी तस्वीरें थीं वो अब सभी हटाई जा चुकी हैं।

हाल में सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी आंखें बंद थीं, चेहरे पर मुस्कान नहीं थी और इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'जब कोई चीज आपके दिल के सुकून को परेशान करे, उसे जाने दो।' सानिया की इस तस्वीर के बाद भी लोगों ने तमाम कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

हालांकि इससे पहले भी जब इन दोनों के बीच रिश्ते में दरार की खबरें चर्चा में आई थीं तब दोनों की साथ में एक तस्वीर सामने आ गई थीं जिसने इन खबरों पर विराम लगा दिया था, लेकिन सानिया द्वारा शोएब की तस्वीरें हटाने के बाद एक बार फिर इन खबरों ने हवा पकड़ ली है। फिलहाल दरार की बातें सिर्फ अफवाहें ही हैं क्योंकि दोनों द्वारा अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी कहा नहीं गया है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article