क्रिकेट

Video: 'ऐसे कौन आउट होता है भाई', साई सुदर्शन के हाथ से छूटा बल्ला, फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया

Sai Sudharsan Out Video: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से हुआ। इस मैच में गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन बेहद अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। आउट होने साथ ही साई का नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया।

Image

साई सुदर्शन हिट विकेट आउट वीडियो।

Sai Sudharsan Out Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए धर्मशाला में आरसीबी ने 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान गिल और साई कुछ भी कमाल नहीं कर सके। बल्कि साई सुदर्शन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

बेंगलुरु के दिए 255 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स को पहला झटका 17 के स्कोर पर लगा। जब 8 गेंद पर 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन बेहद अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर साई सुदर्शन ने पीछे हटते हुए जैकब डफी की लेंथ गेंद पर प्वाइंट की तरफ कट शॉट खेला। जैसे ही उन्होंने शॉट पूरा किया, वैसे ही बाएं हाथ के बल्लेबाज के हाथ से बल्ला फिसल गया।

तीसरे ओवर में घटी घटना

हाथ से छूट कर बल्ला साई सुदर्शन के पीछे जाकर गिरा और उझलते हुए स्टंप्स से जा टकराया। साई सुदर्शन जब तक पीछे मुड़कर कुछ करते स्टंप्स की रेड लाइट जल और बेल गिर चुकी थी। सुदर्शन बहुत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए और आरसीबी को तोहफा मिला। हिट आउट होने के मामले में साई सुदर्शन आईपीएल इतिहास के 19वें बल्लेबाज बने।

आईपीएल में हिट विकेट होने वाले खिलाड़ी-

2008: मुसावीर खोटे

2008: मिस्बाह-उल

2009: स्वप्निल असनोदकर

2012: रवींद्र जडेजा

2012: सौरभ तिवारी

2016: युवराज सिंह

2016: दीपक हुडा

2016: डेविड वार्नर

2017: शेल्डन जैक्सन

2019: रियान पराग

2020: हार्दिक पांड्या

2020: राशिद खान

2021: जॉनी बेयरस्टो

2022: साई सुदर्शन

2023: आयुष बडोनी

2025: अभिनव मनोहर

2025: क्रुणाल पांड्या

2025: कुसल मेंडिस

2026: साई सुदर्शन

बने दूसरे बल्लेबाज

वहीं, आईपीएल के प्लेऑफ और नॉकआउट मुकाबले में हिट विकेट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले साल 2025 में गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज कुसल मेंडिस मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में हिट विकेट हुए थे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article