क्रिकेट

Tamil Nadu Premier League: हार्दिक पंड्या के इस खिलाड़ी का जमकर चल रहा है बल्ला, 5 पारियों में जड़ा चौथा अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 20, 2023, 10:14 AM IST

TNPL, Chepauk vs Lyca: आईपीएल के 16वें सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस के सदस्य रहे युवा बल्लेबाज का इन दिनों जमकर बल्ला चल रहा है। पिछले पांच टी20 मैचों में से चार अर्धशतक जड़ा।

Image

साई सुदर्शन। (फोटो- साई सुदर्शन के ट्विटर से)

Photo : Twitter

TNPL, Chepauk vs Lyca: आईपीएल के 16वें सीजन के बाद अब घरेलू टी20 लीग तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला जमकर चल रहा है। 21 साल के लाइका कोवई किंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 148.83 की स्ट्राइक रेट से 43 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। यह उनका तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लगातार तीसरा अर्धशतक है, जबकि पिछले पांच टी20 मैचों में लगातार चौथा अर्धशतक है।

सुदर्शन की टीम की यह दूसरी जीत

टीएनपीएल के 9वें मैच में साई सुदर्शन की टीम लाइका कोवई किंग्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच मुकाबला खेला गया। लाइका कोवई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी चेपॉक की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। हरीश कुमार ने 160 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लाइका कोवई ने 21 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इम्पैक्ट खिलाड़ी बी. सचिन अपना असर दिखाने में फैल रहे। सचिन महज 14 रन पर आउट हो गए। सुरेश कुमार अर्धशतक से चूक गए। वे 47 रन पर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और राम अरविंद ने शानदार साझेदारी कर जीत दिलाई। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 64 रन की नाबाद पारी खेली।

पिछले 5 टी20 में ऐसा रहा है सुदर्शन का प्रदर्शन

21 साल के साई सुदर्शन का बल्ला हर टीम के खिलाफ चल रहा है। टीएनपीएल के तीन मैचों में उन्होंने तूफानी पारी खेलकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ 64 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ 90 रन और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस के खिलाफ 86 रन बनाए थे। इसके अलावा आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन बनाए थे, जबकि क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 43 रन पर आउट हो गए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article