क्रिकेट

IND vs PAK: फरहान के सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने जताया विरोध (वीडियो)

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और कोई विवाद न हो, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। सुपर-फोर के पहले मुकाबले में एक बार फिर भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, लेकिन इसका जवाब जिस तरह से पाकिस्तान के बल्लेबाज ने दिया उसका कड़ा विरोध किया जा रहा है।

Image

भारत-पाकिस्तान (साभार-AP)

IND vs PAK: न पाकिस्तान और न पाकिस्तान के खिलाड़ी अपनी हरकतों से बाज आने वाले हैं। एशिया कप के सुपर-फोर मुकाबले में टीम इंडिया अपने नो हैंडशेक मुद्दे पर कायम रही और टॉस के वक्त सूर्या ने एकबार फिर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। लेकिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम के ओपनर ने जो किया वह किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। दरअसल साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाकर जरूर अपनी टीम का मनोबल ऊंचा किया होगा, लेकिन उनके सेलिब्रेशन ने एक बार फिर पाकिस्तान की खराब मनोदशा को उजागर कर दिया।

साहिबजादा फरहान ने किया गन सेलिब्रेशन

साहिबजादा फरहान ने पारी के 10वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल के इस ओवर के तीसरी गेंद पर साहिबजादा फरहान ने छक्का लगाकर केवल 34 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी कर ड्रेसिंग रूम की तरफ गन स्टाइल में सेलिब्रेशन किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस सेलिब्रेशन का जमकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि, वह अपने इस स्कोर में ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए और 45 गेंद में 58 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें शिवम दुबे ने सूर्या के हाथों कैच करवाया। फरहान को 2 रन के निजी स्कोर पर पहले ही ओवर में जीवनदान मिला था, जब हार्दिक की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया था। फरहान वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लीग स्टेज मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो छक्के लगाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article