क्रिकेट

Sachin vs Virat: जानिए 45वें शतक के बाद विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के आंकड़ों की तुलना

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 10, 2023, 10:29 PM IST

Sachin Tenudlkar vs Virat Kohli stats comparison: मौजूदा दौर के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक और खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली। उन्होंने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा। आइए जानते हैं कि इस शतक के बाद वो सचिन तेंदुलकर के आंकड़ों से कितने दूर हैं और कितने पास।

Image

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के आंकड़ों की तुलना

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने लगाया 45वां वनडे शतक
  • श्रीलंका के खिलाफ खेली साल की पहली बड़ी पारी
  • सचिन तेंदुलकर के आंकड़ों के कितना दूर-कितना पास

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli: टीम इंडिया के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने क्रिकेट में कई ऐसे आंकड़े व रिकॉर्ड स्थापित किए जिन्हें सालों से खिलाड़ी तोड़ने में जुटे हैं। कुछ टूटे, कुछ बड़े रिकॉर्ड अब भी कायम हैं। ऐसे ही कुछ बड़े रिकॉर्ड्स के करीब अगर कोई खिलाड़ी पहुंचता नजर आ रहा है, तो वो हैं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा जिसके साथ ही वो सचिन के आंकड़ों के थोड़ा और करीब पहुंच गए। आइए जानते हैं कि क्या हैं वनडे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इनके आंकड़ों की तुलना की मौजूदा स्थिति।

गुवाहाटी में मंगलवार को विराट कोहली ने इस नए साल का पहला शतक जड़ा। उन्होंने श्रीलंक के खिलाफ 87 गेंदों में 113 रनों की जानदार पारी को अंजाम दिया जो उनके वनडे करियर का 45वां शतक साबित हुआ। विराट कोहली ने इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में अपना 73वां शतक भी पूरा कर लिया। सभी मायनों में आखिर वो सचिन के कितना करीब पहुंच पाए हैं, आइए जानते हैं सभी आंकड़े..

वनडे क्रिकेट में सचिन-विराट के आंकड़ों की तुलना

सचिन तेंदुलकरविराट कोहली
मैच - 463मैच -265
रन - 18426रन - 12471
औसत - 44.83औसत - 57.47
शतक - 49शतक - 45
अर्धशतक - 96अर्धशतक - 64
सर्वश्रेष्ठ पारी - नाबाद 200सर्वेश्रेष्ठ पारी - 183 रन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन और विराट के आंकड़ों की तुलना (वनडे, टेस्ट, टी20)

सचिन तेंदुलकरविराट कोहली
मैच - 664मैच - 485
पारियां - 782पारियां - 540
रन - 34357रन - 24711
शतक - 100शतक - 73
अर्धशतक - 164अर्धशतक - 129
सर्वश्रेष्ठ पारी - नाबाद 248 (टेस्ट मैच में)सर्वश्रेष्ठ पारी - नाबाद 254 रन (टेस्ट मैच में)
IND vs SL 1st ODI LIVE SCORE: भारत-श्रीलंका पहले वनडे का लाइव स्कोर व सभी ताजा अपडेट्स यहां देखें

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में लगाया गया विराट कोहली का शतक इस साल का पहला शतक है। जबकि पिछले साल के अंत में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना 44वां वनडे शतक जड़ा था। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही 113 रनों की पारियां रहीं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article