
IND vs SL 1st ODI Highlights: शनाका के शतक पर कोहली की 'विराट' सेंचुरी भारी! भारत ने जीता 2023 का पहला वनडे
टीम इंडिया ने 10 जनवरी, 2023 को असम के गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले को बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने इस मैच को 67 रनों से जीता। विराट कोहली की 113 रनों की शानदार सेंचुरी श्रीलंका के कैप्टन दसुन शनाका के जुझारू शतक पर भारी पड़ी, जबकि टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी शानदार पारियां खेलीं। दरअसल, श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले भारत को बैटिंग का न्यौता दिया था, जिसके बाद इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 373 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में श्रीलंका आठ विकेट के नुकसान पर 50 ओवर्स में सिर्फ 306 रन ही बना पाई। लंकाई खेमे से शनाका ने 108 रन बनाए, जबकि पथुम निशंका ने 72 रन जोड़े।
IND vs SL 1st ODI Live Score Streaming: Watch Here | IND vs SL 1st ODI Live Score