Happy Diwali 2025: भारत में रोशनी का महापर्व दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों, जिनमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान मिताली राज, और वर्तमान खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव शामिल हैं, ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इन क्रिकेटर्स ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ फैंस से सुरक्षित और खुशहाल तरीके से त्योहार मनाने का आग्रह किया।
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। आनंद लें और अपना ख्याल रखें।" वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह दीपावली आपके जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
आईसीसी अध्यक्ष ने दी बधाई
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने अपने संदेश में कहा, "आपको और आपके परिवार को शानदार और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं! रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। सुरक्षित और आनंदमय दिवाली मनाएं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "जैसे रोशनी हर घर को जगमगाए, वैसे ही हर मन में शांति और आनंद का वास हो। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!"
विराट ने ऐसे दी शुभकामनाएं
दीवाली पर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो की शुरुआत में विराट कोहली नजर आते हैं। वो कहते हैं, आप सबको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. इसके बाद स्मृति मंधाना कहती हैं, आप सभी को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं। इसी कड़ी में केएल राहुल कहते हैं, आप सभी को हमारी तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके बाद शुभमन गिल कहते हैं आप सबको मेरी तरह से दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
कोच और कप्तान ने भी दी बधाई
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने संदेश में सकारात्मकता पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, "रोशनी, खुशी और ढेर सारी सकारात्मकता। आप सभी को जगमगाती दीपावली की शुभकामनाएं!" वहीं भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कामना की, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए!"
दीपावली का पौराणिक महत्व
दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस पर्व को मनाने की शुरुआत तब हुई थी जब भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या लौटे थे। नगरवासियों ने उनके स्वागत में घी के दीये जलाकर खुशियाँ मनाई थीं, जिसे त्रेता युग की पहली दीपावली माना जाता है। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
