क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई, जानिए कौन बनेगी तेंदुलकर परिवार की दुल्हनियां

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे की सगाई हो गई है। जानिए कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हनियां?

Image

अर्जुन तेंदुलकर (फोटो क्रेडिट Mumbai Indians X)

मुंबई: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। उन्होंने सानिया चंडोक को अपना जीवन साथी चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक निजी समारोह में दोनों की सगाई हुई है। सानिया मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। दोनों के बीच सगाई की खबर प्रशंसकों को सोशल मीडिया से मिली है। आधिकारिक तौर सचिन तेंदुलकर या अंजली तेंदुलकर की ओर सगाई के बारे में कोई बयान फिलहाल जारी नहीं किया गया है। सगाई समारोह मुंबई में एक निजी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए।

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियन्स के हैं सदस्य

बांए हाथ के बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के साथ अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उन्होंने गोवा का दामन थाम लिया। पिता की तरह उन्होंने अपने रणजी डेब्यू में शतक जड़ने का कारनामा किया था। आईपीएल में वो मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हैं। उन्हें मेगा ऑक्शन में मुंबई ने 30 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था।

अर्जुन के बचपन की दोस्त हैं सानिया

सानिया चंडोक रवि घई की पोती हैं जो मुंबई के एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। घई परिवार हॉस्पिटलिटी और फूड इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। सानिया अर्जुन की बचपन की दोस्त हैं। उन्हें लो प्रोफाइल रहना उन्हें पसंद है। सानिया मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर मिस्टर पॉज की संस्थापक हैं। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद सानिया को भारत में बढ़ते पालतू जानवरों के उद्योग में एक अवसर दिखाई दिया और ऐसे में उन्होंने मिस्टर पॉज की स्थापना की। घई परिवार के पास मुंबई के मरीन ड्राइव में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। कम कैलोरी वाली आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी भी घई परिवार का है। वहीं हॉस्पीटलिटी इन्डस्ट्री में भी उनका देश विदेश में बड़ा निवेश है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article