क्रिकेट

Virat Kohli Retirement: तेंदुलकर ने सुनाई विराट के साथ धागे के बंधन की कहानी

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से ऐलान के बाद क्रिकेट के हर कोने से उनके लिए प्रतिक्रिया आ रही है, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया एकदम स्पेशल है। सचिन ने विराट को भविष्य की शुभकामना देते है 12 साल पुरानी बात याद की है जब उन्होंने आखिरी टेस्ट खेला था।

Image

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली (साभार-X)

Virat Kohli Retirement: विराट के संन्यास पर क्रिकेट वर्ल्ड के हर कोने से प्रतिक्रिया आ रही है, लेकिन उनके आइडियल सचिन तेंदुलकर ने जो लिखा है वह एकदम स्पेशल है। विराट के अचानक टेस्ट क्रिकेट के संन्यास के ऐलान पर सचिन ने अपने आखिरी टेस्ट को याद करते हुए एक भावुक संदेश इस चैंपियन बल्लेबाज के लिए लिखा है। सचिन तेंदुलकर जब टेस्ट क्रिकेट से विदा ले रहे थे तब विराट कोहली को उनका वारिस माना जा रहा था और सोमवार को जब कोहली ने इस प्रारूप को अलविदा कहा तो ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने उनके बीच एक धागे के बंधन को याद किया। बारह साल पहले तेंदुलकर मुंबई में अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे थे जब 24 वर्ष के कोहली अपने आदर्श क्रिकेटर के पास आये । कोहली ने उस समय टेस्ट कैरियर में शुरूआती कदम ही रखे थे।

सचिन ने याद किया 12 साल पुराना किस्सा

सचिन ने आज से 12 साल पहले जब वह आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे है थे तब विराट द्वारा दिए गए उपहार को याद करते हुए उन्होंने लिखा‘ तुमने मुझे तुम्हारे दिवंगत पिता से मिला धागा तोहफे में दिया था। यह मेरे लिये काफी निजी चीज थी लेकिन तुम्हारी भावना ने मुझे छू लिया और आज तक उसे भूल नहीं पाया हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे पास बदले में देने के लिये धागा नहीं है लेकिन मेरी प्रशंसा और शुभकामनायें तुम्हारे साथ हैं । तुम्हारी असल विरासत असंख्य युवा क्रिकेटरों को खेल को चुनने के लिये प्रेरित करना रही है।’’

कोहली के पिता का उस समय निधन हो गया था जब उनकी उम्र बहुत कम थी। तेंदुलकर के प्रति कोहली का सम्मान किसी से छिपा नहीं है । उन्होंने 2011 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद मैदान का चक्कर लगाते समय उन्हें कंधे पर बिठाया था।

इसके बाद उन्होंने कहा था ,‘‘ सचिन तेंदुलकर ने 21 साल तक पूरे देश की अपेक्षाओं का बोझ उठाया और अब हमारी बारी है कि उन्हें कंधे पर बिठायें ।’’

तेंदुलकर ने कोहली की तारीफ करते हुए लिखा ,‘‘ क्या शानदार टेस्ट कैरियर रहा । तुमने भारतीय क्रिकेट को रन से भी ज्यादा बहुत कुछ दिया । तुमने जुनूनी प्रशंसकों और खिलाड़ियों की एक नयी पीढी दी । बधाई ।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article