नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नागपुर में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को सुपरहिट फिल्म RRR फिल्म की याद दिला दी। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के तीन आर यानी रोहित, रविचंद्रन और रवींद्र के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि इस तिकड़ी ने भारतीय टीम के पहले टेस्ट में बढ़त दिला दी है।
क्रिकेट
कंगारुओं के खिलाफ नागपुर में दिखी रोहित सेना की 'RRR', प्रदर्शन के कायल हुए सचिन तेंदुलकर
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 10, 2023, 05:11 PM IST
सचिन तेंदुलकर को टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों ने नागपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बल पर सुपरहिट फिल्म RRR की याद दिला दी। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा(साभार Sachin Tendulkar)
