ICC Cricket World Cup 2023: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ग्लोबल एंबैस्डर बनाए गए हैं। यह ऐलान मंगलवार (तीन अक्टूबर 2023) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से किया गया। आईसीसी ने बयान जारी करते हुए बताया कि तेंदुलकर को पुरुषों के क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए आईसीसी का ग्लोबल एंबैस्डर बनाया गया है।
"क्रिकेट के भगवान" और "मास्टर ब्लास्टर" के नाम से मशहूर सचिन क्रिकेट के महाकुंभ के चालू होने से पहले पांच अक्टूबर, 2023 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच की ओपनिंग से पहले टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ वॉक करते हुए नजर आएंगे। वह इस दौरान इवेंट की ओपनिंग का ऐलान भी करेंगे।

sachin tendulkar icc
तेंदुलकर ने बताया, "1987 में एक बॉल ब्वॉय से लेकर विश्व कप के छह एडिशंस में देश का प्रतिनिधित्व करना...मेरे दिल और जहन में विश्व कप के लिए हमेशा से खास जगह रही है। अपने क्रिकेट के सफर में साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए सबसे अधिक गर्व वाला क्षण था।" वैसे, पांच अक्टूबर 2023 से एकदिवसीय विश्व कप का आगाज होना है।
