क्रिकेट

Sachin Tendulkar Statue: जन्मदिन पर मास्टर को मिलेगा सरप्राइज, एमसीए ने कर ली है खास तैयारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 28, 2023, 11:33 AM IST

Sachin Tendulkar Statue: 23 अप्रैल के दिन महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन द ग्रेट सचिन तेंदुलकर को एक सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा है। दरअसल इस दिन सचिन का जन्मदिन है और इस मौके पर वानखेड़े में उनके एक बड़े स्टेच्यू का अनावरण किया जाएगा। सचिन ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।

Image

सचिन तेंदुलकर

Photo : Twitter

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के ठीक 10 साल बाद द ग्रेट सचिन तेंदुलकर को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। उनको यह सरप्राइज महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से उनके जन्मदिन के खास मौके पर दी जाएगी। दरअसल इस मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में सचिन के स्टेच्यू का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने इसी मैदान पर अपना आखिरी मैच खेला था।

मेरे लिए खास क्षण- सचिन तेंदुलकर

सचिन ने एमसीए के इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'मेरे लिए खास क्षण, मैंने यहां अपना करियर शुरू किया, यहां मेरे करियर की सबसे अच्छी यादें जुड़ी है। करियर के बेस्ट मोमेंट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा '2011 वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर का सबसे अच्छा क्षण था। वानखेड़े में स्टेच्यू कहां लगेगा इसके लिए एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने सचिन को जानकारी दे दी है।

पहली बार नहीं हो रहा है ऐसा

स्टेडियम के भीतर इस तरह किसी खिलाड़ी का स्टेच्यू पहली बार नहीं लगाया जा रहा है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, होलकर स्टेडियम इंदौर और वीडीसीए स्टेडियम आंध्रप्रदेश में इस तरह के स्टेच्यू हैं। ऐसा तीसरा मौका होगा जब स्टेडियम के अंदर किसी खिलाड़ी की इस तरह का स्टेच्यू लगाया जाएगा। इसके अलावा वानखेड़े में सचिन के नाम का स्टैंड पहले से मौजूद है।

स्टेच्यू लगाने की परंपरा पुरानी

लोकप्रिय खिलाड़ियों के स्टेच्यू लगाने की परंपरा नई नहीं है। लंदन के तुसाद म्यूजियम में कई महान खिलाड़ियों की मोम की प्रतिमा लगाई गई है। सबसे फेमस स्टेच्यू की बात करें तो मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड शेन वॉर्न की प्रतिमा लगाई गई है।

सचिन ने 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 T20I मैच खेले हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों और सर्वाधिक 34,357 रन का रिकॉर्ड है जो अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article