क्रिकेट

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की इंडियन टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों के सचिन होंगे कप्तान

22 फरवरी से 16 मार्च के बीच मुंबई , वडोदरा और रायपुर में आयोजित होने वाले पहले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के लिए भारत और श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है।

Image

इंडियन मास्टर्स लीग

नई दिल्ली: चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहली इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत के कप्तान होंगे जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा श्रीलंका की कप्तानी करेंगे। टूर्नामेंट 22 फरवरी से 16 मार्च के बीच मुंबई , वडोदरा और रायपुर में खेला जायेगा।

भारतीय मास्टर्स टीम का ऐलान शुक्रवार को किया गया जिसमें विश्व कप विजेता युवराज सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी हैं। इरफान ने एक विज्ञप्ति में कहा ,'लीग के पहले सत्र में इंडिया मास्टर्स टीम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं । सचिन तेंदुलकर और अन्य साथियों के साथ अतीत में इतने खुशनुमा और अनमोल पल साझा किये हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है।'

श्रीलंका मास्टर्स टीम में पूर्व आक्रामक बल्लेबाज रोमेश कालूवितरणा, तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा हैं। भारत और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज भी इसमें भाग लेंगे।

इंडियन मास्टर्स की टीम:

सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी,धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, शाहबाज नदीम, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा, पवन नेगी, गुरकीरत मान,मिथुन मन्हास।

श्रीलंका मास्टर्स की टीम:

कुमार संगकारा(कप्तान), रमेश कालूवितराना, आसन प्रियरंजन, उपुल थरंगा, नुवान प्रदीप, लहिरू थिरामाने, चिंथका जयसिंघे, सिकुगे प्रसन्ना, जीवन मेंडिस, इसरू उदाना, धम्मिका प्रसाद, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा, ऐस्ला गुनारत्ने, चतुरंगा डिसिल्वा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article