क्रिकेट

क्रिस मॉरिस ने बताया, SA20 की नीलामी में इन खिलाड़ियों की हो सकती है चांदी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने बताया है कि SA20 के लिए कुछ दिनों में होने वाली नीलामी में कौन से खिलाड़ी बड़ी राशि अपने नाम कर सकते हैं?

Image

डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो क्रेडिट AP)

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला क्रिस मॉरिस को लगता है कि एसए20 के चौथे सत्र के लिए नौ सितंबर को होने वाली खिलाड़ियों के नीलामी में घरेलू क्रिकेटरों को अच्छे मौके मिलने की संभावना है। एसए20 का आगामी सत्र इस साल 26 दिसंबर से शुरू होगा और नीलामी नौ सितंबर को जोहान्सबर्ग में होगी। मॉरिस ने ‘सुपरस्पोर्ट’ से नीलामी पर बात करते हुए कहा,'नीलामी हमेशा रोमांचक होती है, चाहे कोई भी टूर्नामेंट हो। लेकिन यह एसए20 की बड़ी नीलामी है। कई खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है और कई वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों को चुना गया है।'

टीमों के पास नीलामी के लिए हैं 74 लाख यूएस डॉलर

छह फ्रैंचाइजी के पास अपनी 19 खिलाड़ियों वाली टीमों को पूरा करने के लिए 84 स्थान भरने हैं जिसके लिए उनके पास कुल मिलाकर 74 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि होगी। जिससे यह 2022 में लीग की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी एसए20 नीलामी बन जाएगी। उन्होंने कहा,'कुछ टीमों के पास खर्च करने के लिए काफी पैसा है जबकि कुछ टीमों ने अपनी आधी टीमें पहले ही भर ली हैं जिससे उनके पास ज्यादा पैसा नहीं बचा है। इसका मतलब है कि वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस सत्र में कई घरेलू खिलाड़ियों को मौके मिलने की संभावना है।'

मफाका और ब्रेविस हासिल कर सकते हैं अच्छी कीमत

इस साल की नीलामी में बड़े नामों की बात करते हुए मॉरिस ने कहा कि एडेन मारक्रम मुख्य आकर्षणों में से एक होंगे जिन्हें उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस और क्वेन मफाका भी अच्छी कीमत हासिल सकते हैं। स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तारीख 18 अगस्त है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि क्वेना मफाका बोली लगाने की होड़ के केंद्र में होंगे। डेवाल्ड ब्रेविस एक और नाम हैं क्योंकि उन्हें रिटेन नहीं किया गया है। रासी वान डर डुसेन भी अपने अनुभव की बदौलत अच्छी कीमत में बिक सकते हैं।' रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और इंग्लैंड के जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article