South Africa vs Nepal Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 31वें मैच में नेपाल क्रिकेट टीम को द.अफ्रीका के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा है। ये नेपाल की टूर्नामेंट की दूसरी हार थी और इसी के साथ उनका टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सफर खत्म हो गया है। मैच में टॉस जीतकर नेपाल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और द.अफ्रीका की मजबूत टीम को केवल 115 रन ही बनाने दिए। इसके बाद टीम ने धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए लक्ष्य को चेज करने की कोशिश की लेकिन अंतिम ओवर में मैच पलट गया और नेपाल को हार का सामना करना पड़ा।
मैच में नेपाल की कप्तानी रोहित पौडल कर रहे थे। ये मुकाबला जीतना नेपाल के लिए बेहद जरूरी था। टीम ने पहला मैच गंवा दिया था और उसका दूसरा मुकाबला बारिश के चलते धूल गया था। ऐसे में उनके पास सुपर-8 में पहुंचने का आखिरी मौका आज था। लेकिन इसे भी वे अंतिम ओवर में गंवा दिए। अब नेपाल अगर आखिरी मैच जीत भी जाता है तो वह केवल 3 अंकों तक ही पहुंच पाएगा।
