क्रिकेट

टीम इंडिया से अलग होते ही शाहरुख खान के नाइट राइडर्स परिवार से जुड़े कोच रेयान टेन डोशैट, जानिए क्या जिम्मेदारी मिली

Ryan ten Doeschate Joins Knight Riders Family: भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से अलग होने के बाद डच कोच रेयान टेन डोशैट अब नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स से जुड़ेंगे, उन्हों वहां 'हेड ऑफ़ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त करने की घोषणा की है। इस नियुक्ति के साथ ही वे नाइट राइडर्स परिवार में एक नई भूमिका में लौट रहे हैं।

Image

रेयान टेन डोशेट फिर से केकेआर परिवार से जुड़े (BCCI)

एक दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ से अलग होने वाले डच कोच रेयान टेन डोशेट अब तुरंत एक नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने अपना 'हेड ऑफ़ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त कर लिया है। इस नियुक्ति के साथ ही वे नाइट राइडर्स परिवार में एक नई भूमिका में लौट रहे हैं, जिसमें वे अपनी ग्लोबल फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट स्ट्रैटेजी, टैलेंट की खोज और उनके विकास की देखरेख करेंगे।

अपनी नई भूमिका में, रेयान नाइट राइडर्स नेटवर्क में स्काउटिंग, खिलाड़ियों की भर्ती, स्क्वाड प्लानिंग और परफॉर्मेंस के मूल्यांकन के लिए स्ट्रैटेजिक दिशा तय करेंगे। वे सभी नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी में एक जैसी क्रिकेट फिलॉसफी और अप्रोच बनाने के लिए कोचिंग टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे। अपनी भूमिका के तहत, वे CPL में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और MLC में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए असिस्टेंट कोच के तौर पर भी काम करेंगे।

CEO वेंकी मैसूर ने किया स्वागत

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO, मिस्टर वेंकी मैसूर ने कहा, "हमें 'टेंडो' का नाइट राइडर्स परिवार में वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारी रणनीति की उनकी गहरी समझ और फ्रेंचाइजी व इंटरनेशनल क्रिकेट का उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही बनाता है। वे नाइट राइडर्स इकोसिस्टम में विकास के अगले चरण को आकार देने में मदद करेंगे।"

नई पारी को लेकर रेयान का बयान

अपनी नियुक्ति पर रेयान टेन डोशेट ने कहा, "मैं इस भूमिका में नाइट राइडर्स के साथ वापस आने को लेकर उत्साहित हूं। यह हमारी ग्लोबल फ्रेंचाइजी की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ काम करने का एक शानदार मौका है, ताकि हम अपनी स्काउटिंग/खिलाड़ी विकास प्रणालियों को मजबूत कर सकें और एक लंबी अवधि की क्रिकेट स्ट्रैटेजी बना सकें।"

पहले ही रहे हैं नाइट राइडर्स के साथ

नाइट राइडर्स परिवार के साथ रेयान का सफर 2011 में KKR के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था और वे IPL 2012 और 2014 में खिताब जीतने वाली टीमों के अहम सदस्य थे। बाद में, 2022 में और 2024 में उनके तीसरे IPL चैंपियनशिप खिताब के दौरान, वे कोचिंग ग्रुप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें