क्रिकेट

CSK vs LSG: काम नहीं आई शतकीय पारी, हार के बाद गायकवाड़ ने बताया कहां फिसली सीएसके

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2024, 12:28 AM IST

CSK vs LSG: आईपीएल के 39वें मुकाबला में चेन्नई की टीम 210 रन भी डिफेंड नहीं कर पाई। लखनऊ ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। मार्कस स्टॉयनिस ने 63 गेंद पर नाबाद 124 रन की पारी खेली।

Image

रुतुराज गायकवाड़ (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ और चेन्नई का मुकाबला
  • चेन्नई को मिली लगातार दूसरी हार
  • हार के बाद रुतुराज ने ओस को बताया कारण

CSK vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स (एसएसजी) के खिलाफ चार विकेट पर 210 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करने से निराश चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि ओस के कारण गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल थी। रुतुराज ने इस मुकाबले में नाबाद 108 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 210 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन उनकी इस पारी पर स्टॉयनिस की पारी भारी पड़ी और चेन्नई को घर में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी खेली और एलएसजी को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

ऋतुराज ने मैच के बाद कहा, ‘‘ इस हार को पचा पाना मुश्किल है। लखनऊ ने आखिर में अच्छी वापसी की। यह मैच 13वें ओवर तक हमारी पकड़ में था लेकिन स्टॉयनिस ने मैच हमसे छीन लिया। जीत का श्रेय उन्हें देना होगा।’’

ओस के कारण गेंदबाजों को मुश्किल

उन्होंने कहा, ‘‘ इस हार में ओस की बहुत बड़ी भूमिका रही। इससे हम स्पिनरों का इस्तेमाल नहीं कर सके। लेकिन ये खेल का हिस्सा है और इन चीजों पर आपका नियंत्रण नहीं होता है।’’ उन्होंने अपनी टीम के स्कोर का बचाव करते हुए कहा, ‘‘ पहले बल्लेबाजी करते हुए हम इससे बड़े स्कोर की अपेक्षा नहीं कर सकते थे। लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर यही लग रहा था कि हमने पर्याप्त स्कोर नहीं बनाया है । लखनऊ को बेहतर बल्लेबाजी का श्रेय दिया जाना चाहिये।’’

End of Article