इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के छठे मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। गुवाहाटी को राजस्थान रॉयल्स ने अपने दूसरे होम ग्राउंड के रूप में चुना है। बुधवार को खेले जाने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कमान असम के लाल रियान पराग(Riyan Parag) के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं। सीजन का यह दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला है। राजस्थान को अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उनके घर पर पटखनी दी थी। ऐसे में दोनों ही टीमें आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके सीजन में अपना खाता खोलना चाहेंगी और जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। गुवाहाटी में टॉस की भूमिका अहम रहेगी। आइए जानते हैं कि मैच में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टॉस का समय (RR vs KKR Toss Time)
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टॉस की जगह (RR vs KKR Toss Venue)
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज का मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज का टॉस किसने जीता (RR vs KKR Toss Win Today)
कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
अभी प्लेइंग-11 का ऐलान नहीं हुआ है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (RR vs KKR Squads)
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया, वैभव अरोड़ा और मयंक मारखंडे।
