RR vs GT Dream11 Prediction: अपने घर पर गुजरात के खिलाफ उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम
RR vs GT Dream11 Prediction, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज गुजरात और राजस्थान का मुकाबला है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है ऐसे में वह गुजरात का खेल बिगाड़ सकती है।

राजस्थान और गुजरात की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-tnn)
RR vs GT Dream11 Prediction, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें पर काबिज राजस्थान के प्लेऑफ का सफर लगभग खत्म हो चुका है, वहीं गुजरात को अगर टॉप 2 में फिनिश करना है तो वह जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगा। यह मुकाबला राजस्थान के होमग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन इस मैदान पर राजस्थान का तीसरा मुकाबला है। अब तक खेले गए 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान को आरसीबी ने 9 विकेट से जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से हराया था।
राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Rajasthan Royals)
राजस्थान की बात करें तो यशस्वी जायसवाल इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। जायसवाल 9 मैच में 39 की औसत से 356 रन बना लिए हैं। जायसवाल के अलावा 4 बल्लेबाज 200 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। इसके बावजूद टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। गेंदबाजी की बात करें तो वानिंदु हसरंगा टॉप विकेटटेकर हैं। हसरंगा 10 विकेट चटका चुके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा क्रमश: 9 और 8 विकेट चटका चुके हैं।
गुजरात टाइटंस के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player In Gujarat Titans)
गुजरात टाइटंस की बात करें तो इस टीम ने इस बार वो सब कुछ किया है जो किसी भी टीम को सफल बनाने के लिए जरूरी है। टॉप थ्री बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। साई सुदर्शन 417 रन बना चुके हैं। सुदर्शन के अलावा जोस बटलर 356 जबकि शुभमन गिल 305 रन बना चुके हैं। मिडिल ऑर्डर में भी टीम की बल्लेबाजी सही चल रही है। 201 रन बनाकर रदरफोर्ड ने अब तक अच्छा काम किया।
गेंदबाजी की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा 16 विकेट चटकाकर गजब की लय में जबकि साई किशोर और मोहम्मद सिराज 12-12 विकेट चटका चुके हैं। राशिद खान की गेंदबाजी इस सीजन फीकी रही है। इसके बावजूद वह 6 विकेट चटका चुके हैं।
गुजरात और राजस्थान की ड्रीम इलेवन टीम (RR vs GT Dream 11 Team)
रोल | खिलाड़ी |
---|---|
विकेटकीपर | ध्रुव जुरेल, जोस बटलर |
बैटर | शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन |
ऑलराउंडर | वानिंदु हसरंगा, रियान पराग |
गेंदबाज | प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, जोफ्रा आर्चर |
कप्तान | यशस्वी जायसवाल |
उप-कप्तान | रियान पराग |
गुजरात और राजस्थान की ड्रीम इलेवन टीम (RR vs GT Dream 11 Team-2)
रोल | खिलाड़ी |
---|---|
विकेटकीपर | जोस बटलर |
बैटर | शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन |
ऑलराउंडर | वाशिंगटन सुंदर, वानिंदु हसरंगा, रियान पराग |
गेंदबाज | प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जोफ्रा आर्चर |
कप्तान | जोस बटलर |
उप-कप्तान | साई सुदर्शन |
गुजरात और राजस्थान की ड्रीम इलेवन टीम (RR vs GT Dream 11 Team-3)
रोल | खिलाड़ी |
---|---|
विकेटकीपर | जोस बटलर |
बैटर | नीतीश राणा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल |
ऑलराउंडर | शाहरुख खान, वानिंदु हसरंगा, रियान पराग |
गेंदबाज | प्रसिद्ध कृष्णा, जोफ्रा आर्चर, साई किशोर |
कप्तान | शुभमन गिल |
उप-कप्तान | यशस्वी जायसवाल |
राजस्थान और गुजरात की टीम
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, केवेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (चोटिल)।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

Virat Kohli Retirement: तेंदुलकर ने सुनाई विराट के साथ धागे के बंधन की कहानी

Virat Kohli Retirement: 'एक युग का अंत..' विराट कोहली के संन्यास ने खेल जगत को किया हैरान, ICC से लेकर दिग्गजों ने ऐसे किया रिएक्ट

विराट, रोहित और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में लिया संन्यास, जानें किसकी उम्र ज्यादा

विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेते हुए क्यों लिखा #269? जानें क्या है वजह

Virat Kohli Retires: खत्म हुई अफवाहें, विराट कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited