क्रिकेट

IND vs PAK: मोहम्मद कैफ ने बताया, ये भिड़ंत तय करेगी भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का परिणाम

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 में भिड़ंत होने जा रही है। ऐसे में मुकाबले से ठीक पहले मोहम्मद कैफ ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सी चीज तय करेगी मैच की परिणाम?

Image

रोहित शर्मा और शाहीन शाह अफरीद (साभार PCB)

न्यूयॉर्क: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह इस महामुकाबले को लेकर अपने चरम पर है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने की पुरजोर कोशिश करेंगी क्योंकि किसी के भी फैन्स को इस मुकाबले में हार स्वीकर नहीं है। ये मुकाबला केवल 11-11 खिलाड़ियों के बीच नहीं, दो मुल्कों की आवाम के बीच खेला जाता है।

रोहित बनाम पाकिस्तानी पेसर्स, तय करेंगे मैच का परिणाम

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि रोहित शर्मा और पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के बीच भिड़ंत इस मैच का नतीजा निर्धारित करेगी। कैफ ने एक्स पर लिखा, रोहित शर्मा बनाम पाकिस्तानी पेसर्स: ये जंग आज मैच का नतीजा निर्धारित करेगी। रोहित की सफलता मैच का रुख बदल देगी।

पाकिस्तान के खिलाफ बेहद खराब है रोहित का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है। टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैच में 17 के औसत और 121.42 के स्ट्राइक रेट से महज 68 रन बना सके हैं। उनका पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 30 रन रहा है। वहीं सभी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड खराब है। 10 मैच में रोहित 14.25 के औसत और 118.75 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बना सके हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article