क्रिकेट

मेरा क्या, मेरा तो आखिरी है...रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma Viral Chat: रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित की जो बात सुनाई दे रही है उससे साफ लगता है कि वह मुंबई इंडियंस को लेकर बात कर रहे हैं।

Image

रोहित शर्मा और अभिषेक नायर (साभार-स्क्रीनग्रैब)

KEY HIGHLIGHTS
रोहित का अभिषेक नायर के साथ चैट वायरल
फैंस कर रहे हैं मुंबई इंडियंस की आलोचना
वीडियो में रोहित कह रहे हैं कि ये मेरा लास्ट है

Rohit Sharma Viral Chat: क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर अभिषेक नायर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हिटमैन का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने कई सवाल उठा दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि केकेआर ने एक्स पर यह वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा था कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रुम में सबकुछ ठीक नहीं है। सीनियर खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या की कप्तानी से खुश नहीं हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस का सफल इस सीजन पहले ही खत्म हो चुका है और अब बाकी बचे दो मैच को वह जीत के साथ खत्म करना चाहेगी। लेकिन इस बीच इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया।

क्या है रोहित-नायर के इस वीडियो में..

सोशल मीडिया पर अभिषेक नायर और रोहित शर्मा का जो वीडियो शेयर किया जा रहा है। उसमें रोहित और अभिषेक की बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि, वीडियो के बैकग्राउंड में फैंस के शोर के कारण साफ ऑडियो सामने नहीं आ रहा है, लेकिन दोनों की 30 सेकेंड की बातचीत में जो अंश सुनाई दे रहा है, वो है-

0:01 एक एक चीज चेंज हो रही है,

0:04 वो उनके ऊपर है मुझे फर्क नहीं पड़ता

0:08 मैं तो कहीं जाने नहीं वाला।

0:12 जो भी है वो मेरा घर है भाई।

0:15 जो मंदिर मैंने बनाया है।

0:18 मुझे क्या ये तो मेरा लास्ट है।

रोहित और अभिषेक नायर के इस वीडियो का फैंस अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। कुछ फैंस लिख रहे हैं कि मुंबई इंडियंस की अंदर की लड़ाई अब सामने आ गई है। इस सीजन के शुरुआत से ही यह टीम गलत वजह से सुर्खियों में रही है। पहले रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना देना और फिर बाद में अच्छा प्रदर्शन न कर पाना इस टीम के लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि साल के अंत में होने वाले मेगा ऑक्शन में इस टीम से कई खिलाड़ी बाहर जा सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article