KKR vs MI Highlights: केकेआर ने मुंबई को घर में हराया, प्लेऑफ के लिए कटाया टिकट
KKR vs MI Highlights: केकेआर ने मुंबई को घर में हराया, प्लेऑफ के लिए कटाया टिकट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम केकेआर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बारिश के कारण दो घंटे की देरी से यानी रात 9 बजे टॉस हुआ। मैच भी 16-16 ओवर का खेला जाएगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए और मुंबई को 158 रन का लक्ष्य दिया। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वेंकटेश अय्यर ने सबसे बड़ी 42 रन की पारी खेली। इसी तरह नीतीश राणा ने 33 रन बनाए। हालांकि, वे रन आउट हो गए। मुंबई के पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान में 138 रन बना पाई। टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जीत हासिल करने में असफल रही। इशान किशन ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 32 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे। रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट चटकाए।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, नुवान तुषारा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट (विकेटकरपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
