क्रिकेट

IND vs WI: जब भारतीय कप्तान बने रिपोर्टर; लगा दी सवालों की झड़ी, देखें वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 11, 2023, 11:07 AM IST

भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नया अवतार सामने आया है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित का यह अवतार दिखा। वह एक रिपोर्टर की तरह टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे से सवाल कर रहे हैं। रहाणे उन बल्लेबाजों में से हैं जिनका वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है।

Image

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
रोहित शर्मा का नया अवतार
अजिंक्य रहाणे के सामने बने रिपोर्टर
रहाणे से पूछे तीखे सवाल

वेस्टइंडीज दौर पर गई टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत पहले टेस्ट से करने जा रही है। इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक नया अवतार तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित का यह नया अवतार रिपोर्टर का है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रिपोर्टर अवतार में नजर आ रहे हैं और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मस्ती कर रहे हैं। रोहित ने अजिंक्य रहाणे के सामने सवालों की झड़ी लगा दी। रोहित का यह अवतार तब दिखा जब कुछ रिपोर्टर रहाणे से सवाल कर रहे थे।

रोहित के सवाल- आप वेस्टइंडीज बहुत बार आए हो, आपने इस विकेट पर बहुत खेला है। ऐसे में आप युवा खिलाड़ियों को क्या सलाह देने चाहेंगे।

अजिंक्य रहाणे के जवाब- रहाणे सभी युवा खिलाड़ियों को सुझाव दिया कि बतौर बल्लेबाज आपको वेस्टइंडीज में पेसेंस रखना जरूरी है।

रोहित के सवाल- यहां पर चील्ड माहौल रहता है। ऐसे में क्रिकेटरों के लिए कितना जरूरी है कि वह पहले काम पर फोकस करे और फिर 5 बजे के बाद इसके बारे में सोचे।

अजिंक्य रहाणे के जवाब- रहाणे ने इसका जवाब चुटीले तरीके से देते हुए कहा कि ग्राउंड में फोकस करना जरूरी है। मैदान के बाहर ये करना जरूरी नहीं।

इस बातचीत के दौरान ही बारिश आ जाती है सभी लोग भाग कर अंदर जाते हैं।

आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे की टेस्ट क्रिकेट में लंबे वक्त बाद वापसी हुई है। रहाणे 18 महीने के गैप के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में वापसी की थी। वह भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। वेस्टइंडीज दौरे पर रहाणे को उप-कप्तान बनाया गया है। पहला टेस्ट 12 जुलाई से जबकि दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट के अलावा 3 मैच की वनडे और 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article