रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने जमकर कहर ढाया और दक्षिण अफ्रीका को 106/8 पर रोक दिया। जवाब में भारत ने केएल राहुल और सूर्यकुमार के अर्धशतक के दम पर 20 गेंद बाकी रहते विजयी परचम फहरा दिया। भारत के मैच जीतते ही रोहित ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने फिर साबित कर दिया कि कप्तानी के मामले में उनका कोई सानी नहीं।
क्रिकेट
कप्तानी के मामले में रोहित का नहीं कोई सानी, धोनी के धांसू रिकॉर्ड को कहा 'टा-टा, बाय-बाय'
- Agency by: Agency
- Updated Sep 29, 2022, 11:22 AM IST
Rohit Sharma Record as a T20I captain: रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी को पछाड़कर सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम ने एक कैलेंडर ईयर में रिकॉर्ड जीत हासिल की हैं।
कप्तानी के मामले में रोहित का नहीं कोई सानी, धोनी के धांसू रिकॉर्ड को कहा 'टा-टा, बाय-बाय'
KEY HIGHLIGHTS
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज
- भारत को पहले टी20 में मिली जबदस्त जीत
- रोहित शर्मा ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
