क्रिकेट

Champions Trophy 2024, IND vs BAN: इन दो खिलाड़ियों के मुरीद हुए हिटमैन, जानिए उनकी तारीफ में क्या कहा

Champions Trophy 2024, IND vs BAN: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश कसे 6 विकेट से हराया। इस मुकाबले में टीम के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उन दोनों खिलाड़ियों के मुरीद हो गए। उन्होंने उनकी तारीफ में बड़ी बात कह दी।

Image

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा। (फोटो- AP)

Photo : AP

Champions Trophy 2024, IND vs BAN: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां चैंपियंस ट्रॉफी मैच में बांग्लादेश पर मिली छह विकेट की जीत के बाद शुभमन गिल के शतक, मोहम्मद शमी की गेंदबाजी, मुकाबले के दौरान आये उतार चढ़ाव और क्षेत्ररक्षण की कमियों पर बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने खुद को परिस्थितियों के अनुरूप अच्छी तरह ढाल लिया।

गिल की 101 रन की पारी और मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश के 229 रन के लक्ष्य को चार विकेट पर 231 रन बनाकर हासिल कर लिया। रोहित ने मैच जीतने के बाद पुरस्कार सम्मेलन में कहा, ‘आपको हर मैच से पहले आत्मविश्वास से भरा रहना होगा। मैच के दौरान हर स्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है। एक टीम के तौर पर मुझे लगता है कि हमने परिस्थितियों में खुद को अच्छी तरह से ढाल लिया।’

मैच के दौरान आये उतार चढ़ाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस स्तर के टूर्नामेंट में दबाब तो आता ही है लेकिन ऐसी ही पस्थितियों में अनुभव काम आता है।’ उन्होंने शमी की गेंदबाजी पर कहा, ‘शमी हर परिस्थिति में हमारे काम आते हैं। मुझे लगा कि आप कैच छूटने की बात करेंगे लेकिन गिल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह देखना कमाल था।’

अक्षर पटेल कैच छूटने के कारण हैट्रिक से चूक गए। इस पर रोहित ने कहा, ‘वह एक आसान कैच था, जिस तरह का स्तर मैंने अपने लिए तय किया है उस हिसाब से मुझे वो कैच लपकना चाहिए था।’ बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने कहा, ‘हमारी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। लेकिन फिर ताौहिद हृदय और जाकिर अली ने अच्छी साझेदारी की। गेंदबाजी में हम कैच और रन आउट के मौकों को भुना नहीं पाए। अगर ये मौके हम भुना लेते तो स्थिति अलग हो सकती थी।’

‘मैच ऑफ द मैच’ रहे गिल ने कहा कि यह निश्चित रूप से मेरे सबसे अच्छे शतकों में से एक था। आईसीसी टूर्नामेंट में यह मेरा पहला शतक है। मैं काफी खुश हूं। पिच आसान नहीं थी। शुरुआत में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। इसलिए मैंने तेज गेंदबाजो के खिलाफ क्रीज का इस्तेमाल किया।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article