क्रिकेट

Rohit Sharma: मैच के बाद कप्तान को आई डेब्यू की याद, बैटिंग ऑर्डर में बदलाव का भी बताया कारण

भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। खासतौर से उन्होंने मुकेश कुमार की तारीफ की।

Image

रोहित शर्मा (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैटिंग ऑर्डर में बदलाव पर रोहित की प्रतिक्रिया
  • मुकेश कुमार की तारीफ की
  • 7 नंबर पर बल्लेबाजी कर रोहित को याद आया डेब्यू

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया। भारत के सामने 115 रन का छोटा लक्ष्य था। विजयी शॉट कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकला, जिन्होंने 23वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर जीत दिला दी। रोहित 19 गेंद पर 12 और जडेजा 21 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले कुलदीप और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में 114 रन बनाकर ढेर हो गई। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यूटांट गेंदबाज मुकेश कुमार और अर्धशतक लगाने वाले इशान किशन की तारीफ की।

पिच देखकर हैरान हुए रोहित

मैच के बाद रोहित ने कहा 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि पिच ऐसा खेलेगी। इस पिच पर तेज और स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद थी। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें कम स्कोर पर रोका'

बैटिंग ऑर्डर में बदलाव पर रोहित

इस मैच में टीम इंडिया ने बैटिंग ऑर्डर में खूब बदलाव किए। इस पर रोहित ने कहा 'हम अपने बल्लेबाजों को वक्त देना चाहते थे और जब भी मौका मिलेगा, हम आगे भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे।

रोहित को आई अपने डेब्यू की याद

रोहित इस मैच में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वह 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। रोहित ने कहा 'मैंने भारत के लिए जब डेब्यू किया था तो 7 नंबर पर बल्लेबाजी की थी। आज मुझे उन दिनों की याद आ गई। उन्होंने डेब्यूटांट मुकेश कुमार की भी खूब तारीफ की। रोहित ने कहा 'मैंने उन्हें घरेलू क्रिकेट में उन्हें इतना गेंदबाजी करने नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने पेस के साथ स्विंग गेंदबाजी की।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article