क्रिकेट

पाकिस्तान पर रोमांंचक जीत के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, यहां पढ़िए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:57 PM IST

India vs Pakistan, T20 World Cup 2022: भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2022 के महामुकाबले में 4 विकेट से मात दी और टूर्नामेंट में जीत के साथ अभियान का आगाज किया। अंतिम ओवर में मिली इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

Image

रोहित शर्मा (AP)

Rohit Sharma post-match comments, India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच में रविवार को भारत ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारत ने इस शानदार मैच में विराट कोहली की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को हराया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा, यहां जानते हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत तौर पर इस मैच में ज्यादा बड़ा योगदान तो नहीं दे सके लेकिन उन्होंने बेहतरीन कप्तानी जरूर की। मैच के बाद रोहित शर्मा ने टीम की सराहना की, खासतौर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की पारी की तारीफ की। मैच के बाद रोहित शर्मा ने खुशी में विराट कोहली को अपने कंधों पर उठा भी लिया था।

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘विराट को सलाम। यह भारत के लिए उनके द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। इस पारी की तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हम हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम मैच में बने रहे। हम इसके बारे में लगातार बात कर रहे हैं। स्थिति चाहे जो भी हो, आपको विश्वास होना चाहिए कि आप आगे बढ़ सकते हैं, और उस साझेदारी ने हमारे लिए खेल बदल दिया।’’

पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था

रोहित ने कहा, ‘‘ पिच पर गेंदबाजों के लिए बहुत मदद थी। हमारे गेंदबाजों ने उसका अच्छा इस्तेमाल किया। पाकिस्तान के मध्यक्रम ने बढ़िया बल्लेबाजी की और हमें पता था कि यह लक्ष्य आसान नहीं होगा।’’

हार्दिक और कोहली पर था भरोसा

रोहित ने कहा कि शुरुआती ओवरों में विकेट गंवाने के बाद भी कोहली और हार्दिक पर भरोसा था। उन्होंने कहा, ‘‘ हार्दिक और कोहली के पास काफ़ी अनुभव है, उन्हें इस तरह के मैचों में शांत रह कर खेलना आता है। हम जिस तरह से जीते वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article