क्रिकेट

IND vs AUS: टीम इंडिया से जुड़े रोहित शर्मा, दूसरे टेस्ट से पहले खेलेंगे ये मैच

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आखिरकार ऑस्टेलिया पहुंच गए हैं और टीम इंडिया से भी जुड़ गए हैं। रोहित को मैच से पहले प्रेक्टिस भी करते देखा गया। वे एडिलेड टेस्ट की तैयारी के लिए 30 नवंबर को प्रेक्टिस मैच खेलने वाले हैं।

Image

रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट (फोटो- X)

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रोहित शर्मा टीम इंडिया के स्क्वॉड से जुड़ गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर्थ पहुंचने के बाद तुरंत नेट पर अभ्यास करने पहुंचे जबकि कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाली टीम इंडिया धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से शुरुआती टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रही है।

अपने बेटे के जन्म के कारण रोहित पितृत्व अवकाश के बाद रविवार शाम को पर्थ पहुंचे। उन्हें सोमवार को लंच सत्र के दौरान नेट में बल्लेबाजी करते देखा गया जहां उन्होंने रिजर्व तेज गेंदबाजों नवदीप सैनी, यश दयाल और मुकेश कुमार का सामना किया।

प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ खेलेंगे मैच

भारतीय टीम 30 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बुधवार को कैनबरा जाएगी। इस अभ्यास मैच को प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त नहीं है।हालांकि यह मैच महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह गुलाबी गेंद से होने वाला दिन-रात्रि का मुकाबला है जो छह दिसंबर से एडीलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए अहम होगा।रोहित के कैनबरा में इस मैच में खेलने की उम्मीद है क्योंकि एडीलेड में गुलाबी कूकाबूरा गेंद बल्लेबाजों के लिए एक अलग तरह की चुनौती पेश करती है, विशेषकर गोधूलि के समय जब गेंद सामान्य से अधिक घूमती है।

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार साझेदारी निभाई। दोनों ने रविवार, 24 नवंबर को 200+ रन जोड़े, जो ऑस्ट्रेलिया में भारत के सलामी बल्लेबाजों द्वारा पहली बार 200+ रन की साझेदारी थी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article