पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उतना ही पुराना है, जितना पुराना पाकिस्तान खुद है। लेकिन अब सीमा पार आतंक के साथ साइबर हमलों की भी बाढ़ आ गई है। पाकिस्तानी हैकर्स और ट्रोलर्स के निशाने पर भारत ही रहता है। ताजा मामला टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम पर कप्तान रोहित शर्मा की ट्रोलिंग का है।
शमी के नाम पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन दिनों रंगा हुआ है। रोहित ने शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 वार्मअप मैच में आखिरी ओवर क्यों दिया इसको लेकर पाकिस्तान में हिंदू मुस्लिम एजेंडा छिड़ गया है। क्या है पूरा मामला देखिए इस वीडियो में।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को करेंगे। दोनों की टक्कर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होगी। भारत का टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 5 बार रौंदा है जबकि एक बार हार झेली है।
