क्रिकेट

IPL 2024, MI vs LSH: टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटा मुंबई चा राजा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 17, 2024, 11:53 PM IST

IPL 2024, MI vs LSH, Rohit Sharma Fifty: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। रोहित ने मौजूदा आईपीएल का पहला और आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक जड़ा।

Image

शॉट लगाते हुए रोहित शर्मा। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • रोहित शर्मा का अपने घर में जमकर बल्ला चला।
  • रोहित ने आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक जड़ा।

IPL 2024, MI vs LSH, Rohit Sharma Fifty: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई चा राजा यानी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अपने ही घर में जमकर चला। उन्होंने 28 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक है। इसके साथ ही वे आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे तिलक वर्मा को पीछे छोड़ मुंबई के टॉप स्कोरर बने हैं। रोहित लखनऊ के खिलाफ शतक से चूक गए। वे 178.94 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। रोहित के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई।

रोहित-ब्रेविस ने की शानदार साझेदारी

लखनऊ के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पहले विकेट के लिए शानदार गेंदबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने 52 गेंदों पर 88 रन की साझेदारी की टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी पारी साझेदारी नहीं कर पाए।

टॉप-3 स्कोरर की लिस्ट में रोहित

रोहित शर्मा आईपीएल के टॉप-3 स्कोरर की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 257 पारियों में 131.14 की स्ट्राइक रेट और 29.72 की औसत से कुल 6628 रन बनाए हैं। वे आईपीएल इतिहास के टॉप स्कोरर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में दो शतक और 43 अर्धशतक जड़े हैं। इसके दौरान उनके बल्ले से 599 चौके और 280 छक्के जड़े हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article