क्रिकेट

बुमराह या कोहली नहीं, रोहित ने बताया कौन था टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का गेम चेंजर

टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की कुछ यादें साझा की है। टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल ने बैट और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा ने विशेष रूप से अक्षर पटेल द्वारा फाइनल में खेली गई 31 गेंदों पर 47 रनों की अहम पारी की तारीफ की।

Image

रोहित शर्मा (साभार-X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 29 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली रोमांचक जीत को याद करते हुए बताया कि यह जीत टीम इंडिया के लिए कितनी ऐतिहासिक रही। भारत ने इस मुकाबले को 5 रन से जीता था और 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मैच के शुरुआत में ही पॉवरप्ले के दौरान तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विराट कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। उनका साथ दिया अक्षर पटेल ने जिन्होंने 31 गेंद में 47 रन की पारी खेली।

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम पांच ओवर में मात्र 30 रनों की जरूरत के साथ जीत के करीब थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 18 रन देकर दो विकेट झटककर मैच का रुख पलट दिया। अर्शदीप सिंह ने भी 20 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट निकाले।

अक्षर पटेल की निर्णायक पारी

रोहित शर्मा ने विशेष रूप से अक्षर पटेल की 31 गेंदों पर 47 रनों की अहम पारी की तारीफ की। नंबर पांच पर प्रमोट किए गए अक्षर ने विराट के साथ मिलकर 72 रन की साझेदारी की। मैं घबरा गया था, लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल रहा है, लेकिन हमें अपनी लोअर मिडल ऑर्डर पर भरोसा था।" उन्होंने आगे कहा, "अक्षर की पारी ने मैच को पलट दिया। गेंदबाज़ी में भले ही अक्षर ने चार ओवर में 49 रन दे दिए, लेकिन उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स का अहम विकेट लिया।

पूरे टूर्नामेंट में अक्षर पटेल ने आठ पारियों में 139.39 के स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए और 7.86 की इकॉनमी से 9 विकेट भी लिए। वहीं, बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मैचों में 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए रोहित शर्मा की ये बातें भारतीय क्रिकेट की जुझारूपन और प्रतिभा की गवाही देती हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article