क्रिकेट

Rohit Sharma Viral Video: जीजा रोहित शर्मा ने साले की शादी में लगाए ऐसे ठुमके, देखकर सब हैरान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 17, 2023, 04:13 PM IST

Rohit Sharma viral dance video: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं। रोहित की गैरमजौदूगी का कारण है उनके साले की शादी, जहां रोहित ने जमकर डांस किया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

रोहित शर्मा का डांस वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा का अनोखा अंदाज वायरल
  • साले की शादी में डांस करते दिखे रोहित
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma Dancing video: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं जो बेहद शांत माने जाते हैं। टीम के बीच कोई भी मस्ती हो या फिर कोई समारोह में वो मौजूद हो तो वो अलग ही कोने में खड़े नजर आते हैं। लेकिन जब बात अपने साले की शादी की आई तो जीजा रोहित शर्मा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पत्नी रितिका के भाई की शादी में मंच पर रोहित का अलग ही अंदाज नजर आया और अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा दो अन्य लोगों के साथ जमकर डांस करते दिख रहे हैं। उन्होंने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ है और लाल रंग की चुनरिया गले में डाली हुई है। वो तरह-तरह के डांस मूव्स दिखा रहे हैं और वहां खड़े लोग भी रोहित शर्मा के इस रूप को देखकर दंग नजर आ रहे हैं। समारोह में तालियों की गूंज है, जबकि सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते नहीं थक रहे हैं।

देखिए रोहित शर्मा का डांस वीडियो

रोहित शर्मा का ये अंदाज निराला है लेकिन इस समारोह की वजह से वो अपने घरेलू मैदान (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सके। हालांकि दूसरे वनडे मैच में टीम में उनकी वापसी होगी और एक बार फिर वो कप्तानी करते नजर आने वाले हैं।

रोहित शर्मा के लिए 2023 कप्तान और खिलाड़ी के रूप में अब तक काफी शानदार रहा है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया लगातार जीत दर्ज कर रही है। हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में शतक जड़ा था। उसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज भी जीती और खिताब को अपने पास बरकरार रखा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article