क्रिकेट

T20 World Cup 2024 Final: सौरव गांगुली ने जताया रोहित की कप्तानी पर भरोसा, कहा-सात महीने में दो बार ऐसा नहीं हो सकता

सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत का दावेदार बताया है और रोहित शर्मा की कप्तानी पर भरोसा जताया है।

Image

सौरव गांगुली(साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को बताया टी20 विश्व कप जीत का दावेदार
  • सात महीने में दो बार फाइनल नहीं हार सकते रोहित शर्मा
  • आईपीएल जीतना विश्व कप जीतने से है मुश्किल

कोलकाता: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है। बारबाडोस में 29 जून को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका से होगी। दोनों ही टीमों का मौजूदा विश्व कप में सफर शानदार रहा है और दोनों अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं। ऐसा टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार हुआ है जब फाइनल में दो अजये टीमों का आमना सामना होगा।

सात महीने में दूसरी बार विश्व कप नहीं हारेंगे रोहित

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को खिताबी जीत का दावेदार बताया है। गांगुली ने कोलकाता में कहा,'अच्छी बात ये है कि भारत फाइनल में है। वे हावी हैं, भारत इस वर्ल्ड कप की सबसे बेहतरीन टीम है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। मुझे लगता है कि IPL जीतना वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा मुश्किल है। मैं उम्मीद करता हूं कि रोहित कल भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतेंगे। मुझे नहीं लगता कि रोहित सात महीने में दो बार फाइनल में हार सकते हैं।

मजबूत और काबिल है टीम इंडिया

गांगुली ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, सात महीने में दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचना टीम की काबीलियत और मजबूती को दर्शाता है। टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में फाइनल में अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगी। ये रोहित शर्मा की कप्तानी का अंदाज है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article