Most matches for Indian Premier League: आईपीएल के 54वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। आरसीबी का दूसरा होमग्राउंड इस बार रायपुर ही है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद रायपुर में मैच हो रहा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल आरसीबी की टीम चौथे पोजीशन पर है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 9वें पोजीशन पर है जो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन आरसीबी के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका है। लेकिन इस मुकाबले में दो दिग्गज खिलाड़ी रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं।
धोनी क्लब में रोहित-विराट
फैंस के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली को एकसाथ देखने का मौका है। आज रोहित-विराट साथ में एक्शन में होंगे। इतना ही नहीं दोनों के पास धोनी के खास क्लब में शामिल होने का मौका है। फिलहाल रोहित और विराट कोहली सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वालों की लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। विराट और रोहित फिलहाल 277 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। मैदान पर उतरते ही रोहित और विराट धोनी के 278 मैच की बराबरी कर लेंगे।
रोहित और विराट का आईपीएल रिकॉर्ड
विराट कोहली और रोहित शर्मा के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों इस लीग के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी हैं। रोहित मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हिटमैन ही हैं। रोहित इस लीग के सबसे सफल कप्तान भी हैं।इसके अलावा विराट कोहली के नाम आईपीएल के सर्वाधिक रिकॉर्ड हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा शतक और चौके का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम ही है। आईपीएल 2026 में धोनी का इंतजार लंबा हो चला है। लेकिन इतना तय है कि आईपीएल 2026 के खत्म होने तक विराट सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर खत्म करेंगे।
