क्रिकेट

हिटमैन रोहित शर्मा के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्म

टीम इंडिया को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है।

Image

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

मुंबई: भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 135 रन के अंतर से धमाकेदार जीत के बाद मुंबई से टीम इंडिया के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी रोहित शर्मा के दूसरी बार पिता बनने की आई। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित-रितिका दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले बेटी समायरा का जन्म साल 2018 में हुआ था। रितिका ने मुंबई में बेटे को निजी अस्पताल में 15 नवंबर को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद रोहित को चारों ओर से बधाईयां मिल रही हैं।

दौरे से पहले मांगी थी पैटर्निटी लीव

रोहित शर्मा ने इसी वजह से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पैटर्निटी लीव बीसीसीआई से मांगी थी। इसी वजह से वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हुए थे।

रितिका की प्रेगनेंसी की खबर को कपल ने लंबे समय तक छिपाए रखा। ये बात रोहित के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के ऐलान से पहले रोहित के छुट्टी की मांग करने के बाद सबके सामने आई।

क्या पर्थ टेस्ट के लिए रोहित होंगे उपलब्ध?

22 सितंबर से पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। टेस्ट के शुरू होने में भी सात दिन का वक्त है। रोहित शर्मा अब बेटे के जन्म के बाद खुद को पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध रखते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। रोहित के अब ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article