क्रिकेट

Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेगा ये दिग्गज

Indian captain in Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा इसका नाम सामने आ गया है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

Image

रॉबिन उथप्पा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट
  • भारत की अगुवाई करेंगे रॉबिन उथप्पा
  • कई पूर्व भारतीय दिग्गज मैदान में नजर आएंगे

Hong Kong Sixes: विश्व कप विजेता विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा अगले महीने हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे । आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय टीम में केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी और शाहबाज नदीम भी हैं । बल्लेबाज भरत छपली और विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी भी भारत के लिये खेलेंगे।

छह खिलाड़ियों की टीम वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एक से तीन नवंबर तक किया जायेगा। हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस सात साल बाद आयोजित किया जा रहा है।

इस साल आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड समेत 12 टीमें भाग लेंगी । दक्षिण अफ्रीका गत चैम्पियन है। भारत का पहला मैच एक नवंबर को पाकिस्तान से होगा जिसके एक दिन बाद यूएई से खेलना है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article