क्रिकेट

IPL 2024: घरेलू प्रशंसकों की सामने रियान पराग ने रचा इतिहास, हुई अनकैप्ड प्लेयर्स के स्पेशल क्लब में एंट्री

रियान पराग ने अपने घरेलू दर्शकों के सामना आईपीएल 2024 में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। वो आईपीएल इतिहास में ये कारनामा करने वाले पांचवें प्लेयर बने हैं।

Image

रियान पराग(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब के खिलाफ रियान पराग अर्धशतक से चूके
  • सीजन में पूरे किए 500 रन
  • बने आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पांचवें अनकैप्ड प्लेयर

गुवाहाटी: अपने घरेलू मैदान पर बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले असमिया बल्लेबाज रियान पराग ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। रियान पराग ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए गुवाहाटी की बरसा पारा क्रिकेट स्टेडियम में शानदार अर्धशतक बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों 34 गेंद में 48 रन की पारी खेली और टीम को संकट से उबारकर 9 विकेट पर 144 रन के स्कोर तक ले गए। पराग सीजन में पांचवां अर्धशतक जड़ने से 2 रन से चूक गए। हर्षल पटेल ने अपनी स्लोअर फुलटॉस पर उन्हें एलबीडब्लू कर दिया। पराग ने अपनी पारी में 6 चौके जड़े।

सीजन में 500 रन पूरे करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर

रियान पराग ने अपनी 48 रन की पारी के दौरान आईपीएल 2024 में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर भी बन गए। वो आईपीएल के 17 साल के इतिहास में बतौर अनकैप्ड प्लेयर 500 रन के आंकड़े को पार कने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले पहले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के शॉम मार्श थे। शॉन ने साल 2008 में पंजाब किंग्स(किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलते हुए ये कारनामा किया था। इसके बाद साल 2018 में सूर्यकुमार यादव अनकैप्ड प्लेयर के रूप में एक सीजन में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले भारतीय बने थे। सूर्या के बाद इशान किशन ने साल 2020 में और यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में ये उपलब्धि हासिल की थी। अब इस स्पेशल क्लब में रियान पराग का नाम भी दर्ज हो चुका है।

आईपीएल 2024 में पराग का शानदार रहा है प्रदर्शन

रियान पराग ने आईपीएल 2024 में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले छठे और राजस्थान रॉयल्स के दूसरे खिलाड़ी है। पराग ने मौजूदा सीजन में खेले 13 मैच 12 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 516 रन 64.50 के औसत और 153.57 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक जड़े और 84* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। रनों की रेस में पराग विराट कोहली(661), रुतुराज गायकवाड़(583), ट्रेविस हेड(533), साई सुदर्शन(527 के बाद पा रियान पराग (516) पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन(504)छठे स्थान पर हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article